Call Now for Advertisement
9702199519

LATEST NEWS

कम्हरिया घाट पर तेजी से बढ़ रहा सरयू नदी का पानी, स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतने की दी सलाह

कम्हरिया घाट पर सरयू नदी का पानी तेजी से बढ़ने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार फेसबुक पर वीडियो और पोस्ट साझा कर लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही है।

15 साल बाद घर लौटा बेटा, पिता का हौसला आखिर जीत गया

गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के जिगिनिया शाहपुर गांव निवासी 80 वर्षीय रामेनन का 15 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। वर्ष 2011 में मुंबई कमाने गए उनके बेटे विश्वनाथ साहनी बुधवार को परिवार के बीच लौट आए। ठेकेदार से विवाद के बाद विश्वनाथ मुंबई से निकल गए थे और बाद में कोलकाता की एक संस्था में उनका इलाज व देखभाल हुई। कोलकाता पुलिस, ईश्वर संकल्प संस्था और बेलघाट पुलिस की मदद से उनकी पहचान हुई और परिवार उन्हें वापस गोरखपुर ले आया।

बेलघाट में हत्या के प्रयास के आरोप में दंपति गिरफ्तार, दो डंडे बरामद

बेलघाट, गोरखपुर। थाना बेलघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक पुरुष और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अपराधों पर अंकुश लगाने… Continue reading बेलघाट में हत्या के प्रयास के आरोप में दंपति गिरफ्तार, दो डंडे बरामद

कुरी बाजार-डाडेगांव सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गड्ढे में गिरकर दो बाइक सवार घायल

बेलघाट क्षेत्र के कुरी बाजार से डाडेगांव जाने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और बारिश के पानी के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। हाल ही में गड्ढे में गिरकर संतकबीरनगर के दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के स्थायी निर्माण की मांग की। सावन में कुलेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है।

सहयोग कि कड़ी में आप सभी का स्वागत है। आप भी बन सकते हैं हमारी कड़ी का हिस्सा। जनमानस सेवा सबसे बड़ी सेवा आप भी अपनी भागीदारीता को कर सकते हैं शेयर।

Belghat.com में आप सभी का स्वागत है।

Recent News

Recent Comments

www.belghat.com is for information purpose and for help of Belghat and Gorakhpur citizen. if you have any complain/suggestions regarding content of website you may please email us on admin@belghat.com or whats app on +91 9702199519. The necessary action will be taken.

Let’s Create Better Future Together.

अब आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप belghat.com  में ज्वाइन कर सकते है।
जुड़ने के लिए ये लिंक पर क्लिक करें
:
https://chat.whatsapp.com/HhNWPWpilLJ1x8Wc5k9q8B